कानपुर. बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. घटना में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री जी के प्रति घृणा, सेना के… जवान की पिटाई को लेकर पंकज चौधरी का सपा पर हमला, जानिए ऐसा क्या कहा?
बता दें कि घटना बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपुरा में बीती देर रात घटी है. जहां तेज रफ्तार 2 बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. घटना इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.
इसे भी पढ़ें- मौत की टक्कर : दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, काल के गाल में समाए दो युवक, दो घायल
गंभीर रूप से घायल दोनों युवक का इलाज जारी है. वहीं मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान रघुवर (21), जतिन उर्फ बिहारी (20) और ओम (23) के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है. घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

