कौशांबी. जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां प्रेमी और प्रेमिका ने खौफनाक कदम उठाया. दोनों ने एक साथ तेज रफ्तार डंपर के आगे छलांग लगा दी. घटना में दोनों की मौत हो गई. मौके पर मौजूद लोग नजारा देखकर दहल उठे. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना के पीछे की वजह खंगालने में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें- बाप, बेटियां और खूनीखेलः पिता ने गला रेतकर जुड़वा बेटियों को सुलाई मौत की नींद, फिर खुद ने ही बुलाई पुलिस, दहला देगी कत्ल की दास्तां
बता दें कि घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के टहेरा गांव के पास घटी है. जहां पहले सड़क के किनारे प्रेमी-प्रेमिका काफी देर तक खड़े थे. इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर काफी देर तक पहुंची. विवाद होने के कुछ देर बाद दोनों ने डंपर को आता देखा और साथ में दोनों ने डंपर के आगे छलांग लगा दी. मंजर देखते ही मौके पर मौजूद लोग चीख पड़े. डंपर की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें- मौत बांट रहा योगी सरकार का सिस्टम! भाई-बहन हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत, दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग
वहीं घटना के तुरंत बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि दोनों के बीच काफी दिनों तक प्रेमसंबंध चला. किसी कारण से दोनों का रिश्ता बढ़ने में दिक्कत आ रही थी. इसी बात को लेकर दोनों काफी परेशान थे. हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद ही मौत के पीछे की असल वजह का पता चल सकेगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

