हापुड़। जिले के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के मोहम्मद रुस्तमपुर गांव में हाईकोर्ट (HC) के आदेश पर करीब 7 महीने पहले दफनाए गए खुर्शीद के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।मामला उस समय चर्चा में आया था जब खुर्शीद की लाश उसके घर के कमरे में खून से लथपथ हालत में मिली थी। उस दौरान मौत का कारण गोली लगना बताया गया था। हालांकि, मृतक के परिजनों ने शुरू से ही इस घटना को संदिग्ध बताते हुए बीवी रहीमा निवासी बिजनौर पर हत्या का आरोप लगाया था।

पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

परिजनों की शिकायत के बाद मामला अदालत तक पहुंचा, जिसके बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर शव को दोबारा कब्र से निकालने की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र की खुदाई कर शव बाहर निकाला गया। अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

READ MORE: बस की खिड़की से झांकना पड़ा भारी, गर्दन कटने से किशोर की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पुलिस ने बताया कि हारिश की शादी अप्रैल 2025 में बिजनौर निवासी रहीमा से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। रहीमा का कहना है कि शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हुई थी। इसके बाद से घऱ में तनाव बढ़ गया। हारिश की मां ने अपनी बहू रहीमा पर हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कोर्ट में दोबारा मामले की जांच करने की गुहाई लगाई। जिसके बाद कोर्ट ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए। जिससे मौत के सही काऱणों का पता चल सके।