कुशीनगर. जिले में इंटर के 700 छात्र बोर्ड परीक्षा नहीं दे पाएंगे. सभी छात्र गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज के हैं. जिनको इस साल बोर्ड की परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसका जिम्मेदार कोई और नहीं, बल्कि शिक्षा विभाग ही है. जिसकी वजह से छात्रों का 1 साल खराब होगा. मामला सामने आने के बाद छात्रों और उनके परिजनों के बीच हड़कंप मच गया है.
इसे भी पढ़ें- किसी व्यक्ति की जाति जन्म से तय होती है, ये न तो धर्म परिवर्तन से बदलती न ही विवाह के बाद – इलाहाबाद हाईकोर्ट
बता दें कि इंटर के पत्राचार माध्यम के 700 छात्र परीक्षा से वंचित रह जाएंगे. छात्रों का फॉर्म नियमों को दरकिनार करके भरा गया था. नोडल अधिकारी की जगह लिपिक के हस्ताक्षर छात्रों के फार्म भरे गए थे. साथ ही परीक्षा शुल्क भी नहीं जमा की गई थी. विभागीय लापरवाही का ही नतीजा है, जिसकी वजह से छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी. ऐसे में छात्रों और उनके परिजनों ने जिम्मेदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़ें- ‘शंकराचार्य का पद सर्वोच्च और पवित्र…’ विधानसभा में गूंजा मौनी अमावस्या का मामला, सीएम योगी ने कहा- हर कोई शंकराचार्य नहीं लिख सकता, भारत में चार मठ…
ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि इन बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों पर कब कार्रवाई की जाएगी. सवाल ये भी है कि आखिर विभागीय लापरवाही का खामियाजा 700 छात्र क्यों उठाएंगे? वहीं मामले को लेकर अधिकारी पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


