लखीमपुर-खीरी. जिले के भीरा-पलिया हाइवे पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. रपटा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार युवक और दो युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें- 12 साल और 12 सवालः अखिलेश यादव ने बैंकों को बेचे जाने को लेकर भाजपा को घेरा, तीखे सवाल उठाते हुए मांगा जवाब

जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार युवक और दो युवतियां भीरा से पलिया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पलिया की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई. ट्रक बाइक को घसीटते हुए घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर तक ले गया। इस दर्दनाक हादसे में तीनों की जान चली गई.

इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनना और अखिलेश… केशव मौर्य का विपक्षी दल के नेताओं पर तीखा हमला, जानिए आखिर ऐसा क्या कहा?

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों समेत स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही भीरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है. वहीं हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है. घटना के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश भी की जा रही है.