लखीमपु-खीरी. जिले में बीती रात रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार कार ने 2 बाइकों को जोरदार ठोकर मारी. हादसे में बाइक सवार 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं कार सवार 2 लोगों को गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- पद के बदले हमबिस्तर होने की मांग! ‘महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी’ के जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप

बता दें कि घटना लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर बीती देर रात उस वक्त घटी, जब फरधान थाना क्षेत्र के कैमासुर गांव में बारात में शामिल होने के बात 2 बाइक से 4 लोग वापस अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों बाइक को ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि चारों बाइक सवार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी.

इसे भी पढ़ें- मौत का कुंआ! 80 फीट गहरे कुएं में गिरी 6 साल की बच्ची, ढाई घंटे चले रेस्क्यू के बाद बाहर निकाला गया शव

जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना में घायल कार सवार 2 युवकों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान हितेश शुक्ला (42), हरिकिशन (40), अनुज कुमार (35) और आदर्श कुमार (28) के रूप में हुई है.