आगरा। जिले में यूपी ATS ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले भारतीय नौसेना के लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी को अरेस्ट किया है। आरोपी ने एक आईएसआई एजेंट को भारत के संवेदनशील युद्धपोतों की तस्वीरें भेजीं और अपने बैंक खाते से पैसे भी ट्रांसफर किए। इसके साक्ष्य भी मिले.. तब उसे अरेस्ट किया गया। इससे पहले आगरा से ही एक अन्य एजेंट रविंद्र को भी जेल भेजा गया था।
आईएसआई एजेंट के लगातार संपर्क में था
एटीएस ने बताया कि आरोपी पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंट के लगातार संपर्क में था। वह भारत की जासूसी कर रहा था। जिसकी जानकारी जैसे ही एटीएस को लगी तो उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक और फिजिकल सर्विलांस के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। संदेह के आधार पर कागारौल निवासी आदर्श कुमार उर्फ लकी को एटीएस से पूछताछ की। इसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया।
आरोपी को भेजा गया जेल
छानबीन के दौरान पता चला कि आदर्श के खाते में आईएसआई एजेंट की ओर से पैसे भेजे गए थे। आरोपी ने एक आईएसआई एजेंट को भारत के संवेदनशील युद्धपोतों की तस्वीरें भेजीं और अपने बैंक खाते से पैसे भी ट्रांसफर किए। आदर्श की देश विरोधी गतिविधियों और पाक खुफिया एजेंसी के तंत्र में आपराधिक संलिप्तता पाए जाने पर उसे 10 मार्च को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे अदालत में पेश करके जेल भेज दिया।
READ MORE: कन्नौज में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 2 बाइकों को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत
2020 में हुआ था नौसेना में भर्ती
बता दें कि आदर्श उर्फ लकी भारतीय नौसेना में फरवरी 2020 में भर्ती हुआ था। वह केरल के कोच्चि स्थित दक्षिणी नेवल कमांड में तैनात है। वह हनी ट्रैप का भी शिकार हुआ था। आरोपी के पिता बलबीर सिंह शराब की ठेकेदारी करते हैं। आरोपी के दो चाचा और तीन बहनें हैं। 19 फरवरी को उसकी शादी मथुरा जिले में हुई थी। जिसके बाद वह हनीमून मनाने के लिए पत्नी के साथ दुबई गया था। वह दो दिन पहले ही गांव से लौटा था।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

