लखनऊ. महिला आरक्षण के मुद्दे पर अखिलेश यादव लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर हैं. एक बार फिर अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, हम महिला आरक्षण के साथ हैं पर उस भाजपाई चालबाजी के खिलाफ हैं, जो एक साजिश के तहत की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- योगी जी… आपके सिस्टम ने मार डाला! सुशासन सरकार में पुलिस ने नहीं दर्ज किया था रेप का केस, दलित युवती ने तंग आकर दी जान, तो ऐसे बेटी बचाएंगे ‘बाबा’?
आगे अखिलेश यादव ने कहा, भाजपाई और उनके संगी-साथी देश की सबसे बड़ी आबादी के वर्ग मतलब ‘पिछड़े वर्ग’ की महिलाओं के बारे में चुप्पी साधे बैठे हैं. ये संशोधन के नाम पर जो जल्दबाज़ी दिखा रहे हैं. दरअसल उसके पीछे भाजपाइयों की मंशा ये है कि जनगणना न करनी पड़े, क्योंकि अगर जनगणना हुई तो जातिवार आंकड़े भी देने पड़ेंगे और जातिवार आरक्षण भी.
इसे भी पढ़ें- सम्मान के नाम पर ‘फूहड़ता’! बाबा साहब की जयंती पर भोजपुरी गाने पर लगे ठुमके, बवाल के बाद पूर्व विधायक ने पेश की सफाई
आगे अखिलेश यादव ने कहा, ये भाजपा का एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है, जिसमें जनगणना आधारित परिसीमन को नकार कर पिछड़ों का अधिकार लूटा जा रहा है. आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर इसे लागू करने की छूट पार्टियों को मिलनी चाहिए. ये लोकतंत्र के ख़िलाफ़ ख़ुफ़िया लोगों की गुप्त योजना है, जो तब तक स्वीकार्य नहीं जब तक प्रक्रिया में सुधार नहीं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

