लखनऊ. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बीजेपी पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा, 2027 बहुत अच्छी सीटों से समाजवादी पार्टी जीतने जा रही है, इसीलिए भारतीय जनता पार्टी घबराई हुई है. उनके अनरजिस्टर्ड लोग यूपी में ज्यादा घूम रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल नहीं है, यह गैंग है. इतना ही नहीं गैस सिलेंडर की किल्लत पर भी भाजपा सरकार को आइना दिखाते हुए बयान दिया है.
इसे भी पढ़ें- और कितना झूठ बोलेंगे नेता जी? गैस सिलेंडर की किल्लत को झुठला रहे डिप्टी CM मौर्य, विपक्ष के नेताओं को दे रहे बाजा बजा देने की चेतावनी
अपने बयान में आगे अखिलेश यादव ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के लिए कम्युनल एजेंडा सूट करता है सेक्युलर होना मुश्किल है. भाजपा ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का संविधान और आरक्षण छीना है. वहीं विदेश नीति को लेकर कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की विदेश नीति फेल है. देश की एनर्जी सिक्योर्रिटी, एलपीजी सब विदेश नीति से जुड़े हैं. सरकार को युद्ध के खिलाफ आवाज उठाना था. युद्ध के खिलाफ खड़े होना था. भारत से शांति का संदेश जाना था.
इसे भी पढ़ें- ‘प्रधानमंत्री जी, आपके संसदीय क्षेत्र में मां अन्नपूर्णा की रसोई बंद है, क्या यही है आपका विकास?’- अजय राय
उत्तर प्रदेश के लोगों ने उत्तर प्रदेश का नया नाम निकाला है, लापता गैस. हमने विश्वगुरु बनने का मौका भी खो दिया. एलपीजी रसोई गैस की किल्लत अब जानलेवा हो रही है. फर्रुखाबाद में गैस सिलेंडर की लाइन में लगे बुज़ुर्ग की मौत हो गई. गाज़ीपुर में गैस सिलेंडर के लिए धूप में खड़े बुजुर्ग बेहोश हो गए. देश के अन्य राज्यों में भी घटनाएं सामने आ चुकी है. गैस के लिए लंबी-लंबी लाइन लगी है. आम जनता परेशान है. गैस न मिलने से शहरों में चाय-समोसा से लेकर होटल तक की बड़ी संख्या में दुकाने बंद हो गई है. इन दुकानों को चलाने वाले बेरोजगार हो गए हैं. यह रसोई गैस संकट भाजपा सरकार की नाकामी के चलते पैदा हुई है. बुजुर्ग की मौत और गैस की किल्लत के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

