लखनऊ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी की मौजूदगी में एशिया के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सपा पर करारा हमला बोला. पहले के सीएम नोएडा आने से डरते थे. मुझे भी डराने की कोशिश की गई थी. पीएम मोदी के बयान पर अब अखिलेश यादव ने करारा पलटवार किया है.

इसे भी पढ़ें- यज्ञ के लिए विभाग से वसूली? अयोध्या में यज्ञशाला में लगी आग को लेकर अखिलेश ने पूछा- व्यवस्था के पीछे जो आर्थिक और मानवीय स्रोत लगे थे, उनके पीछे कौन था

अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के बयान पर एक्स पर पोस्ट लिखकर कहा, हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं, हम उनको मेहमान मानकर ही सम्मान सहित विदा करेंगे. जाने वालों की बात का बुरा नहीं माना जाता है. जब हार साक्षात दिखने लगती है तो इंसान को न अपने पद का मान रहता है, न ही अपने कथन पर नियंत्रण. उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कार में है और हमेशा रहेगा. सादर विदाई!

इसे भी पढ़ें- ‘आज इस देश के अंदर 2 खलनायक हैं, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण सिंह के बयान से मचा हड़कंप, जानिए ऐसा क्या कहा?

क्या कहा पीएम मोदी ने?

पीएम मोदी ने कहा कि पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का ATM बना लिया था, लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है. पहले की सरकारों ने नींव तक नहीं पड़ने दी. 2004 से 2014 तक एयरपोर्ट फाइल में दबा रहा. सपा सरकार में इसपर काम नहीं होने दिया. NDA सरकार बनते ही नींव पड़ी और निर्माण हुआ. नोएडा को अंधविश्वास के कारण छोड़ दिया था. आप सोचिए इस एयरपोर्ट को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने 2003 में फाइल में मंजूरी दे दी थी, लेकिन एयरपोर्ट नहीं बना. केंद्र में कांग्रेस और यहां की पहली की सरकारों ने सालों तक इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी. 2004 से 2014 तक ये एयरपोर्ट फाइलों में दबा रहा. जब हमारी सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी शुरू के 2-3 सालों में उन्होंने इस पर काम नहीं होने दिया, लेकिन जैसे ही यहां भाजपा-NDA की सरकार बनी और दिल्ली में भाजपा-NDA की सरकार बनी तो जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी और निर्माण भी हुआ और अब ये शुरू भी हो गया है.