मैनपुरी. चुनावी समर के बीच करहल में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तीखा हमला किया है. अखिलेश यादव ने भाजपा के अंदर अंदरूनी कलह का दावा किया है. अखिलेश यादव ने कहा, सीएम योगी जहां समाज में अंदर ही अंदर बारूद की सुरंग खोद रहे हैं. वहीं केशव प्रसाद मौर्य सीएम योगी की कुर्सी गिराने के लिए सुरंग खोद रहे हैं.
आगे अखिलेश यादव ने कहा, हमारे कई साथियों ने बताया कि लखनऊ वाले एक बड़े मंत्री हैं, जो डिप्टी सीएम हैं, उन्हें जब ये पता लगा कि सभा में कोई नहीं आया तो सभा ही कैंसल कर दी.
इसे भी पढ़ें- UP में सरकार का नहीं, ‘दबंगों का राज’: कोचिंग जा रहे छात्र को उठा ले गए बदमाश, जमकर बरसाए लात-घूसे और बेल्ट, VIDEO वायरल
आगे अखिलेश यादव ने कहा सुनने में आ रहा है कि ये सभा ही कैंसिल नहीं कर रहे, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के जो मुख्यमंत्री हैं, उनकी कुर्सी गिराने के लिए सुरंग खोद रहे हैं.

