लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा पर करारा तंज कसा है. उन्होंने कहा, सरकार में रहकर भाजपा विपक्ष में आने की प्रैक्टिस कर रही है. भाजपा जानती है कि वह 2027 में विपक्ष में जा रही है. उसे इसी तरह की पदयात्रा करनी पड़ेगी. इससे पहले किसी सरकार ने अपने ही बनाए कानून के लिए इतना संघर्ष नहीं किया होगा, जितना यह सरकार कर रही है. इतिहास में पहली बार एक समुदाय पीडीए एक दल को हराने जा रहा है. पीडीए परिवार भाजपा को चुनाव में हराएगा. उसके बाद भाजपा कभी सत्ता में नहीं लौटेगी.

इसे भी पढ़ें- शादी थी या मजाक! न आई बारात, न ही पहुंचा दूल्हा, इंतजार करता रह गया दुल्हन पक्ष, फिर जो वजह पता चली जानकर रह जाएंगे हैरान

आगे अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी लोग हमेशा महिलाओं के आरक्षण और उन्हें आगे बढ़ाने के पक्षधर रहे हैं. भाजपा साजिश और षडयंत्र करती है. भाजपा महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकती है. हम लोगों ने भाजपा की बदनीयत को कामयाब नहीं होने दिया लोकसभा में भाजपा की बदनीयत की हार हुई है. भाजपा जातीय जनगणना नहीं कराना चाहती है. जब आरक्षण गिनती से मिलना है तो जब तक गिनती नहीं होगी तक तक आरक्षण कैसे मिलेगा. भाजपा जनता को गुमराह कर रही है. झूठ बोल रही है. झूठ बोलने में भाजपा हिटलर राज से भी आगे निकल गई है. हिटलर की सरकार में झूठ बोलने के लिए एक मंत्री होता था, यहां भाजपा की सरकार में बैठे सभी लोग झूठा प्रचार कर रहे हैं. भाजपा प्रोपेगेंडा के सहारे चलती है. जनता भाजपा को समझ चुकी हैं, अब इनका प्रोपेगंडा कामयाब नहीं होगा.

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं से बड़ा झूठा कोई नहीं हो सकता है. संसद में पास हो चुके और अधिसूचित महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा के शपथ लिए लोग झूठ बोल रहे हैं. सड़कों पर झूठा प्रचार कर रहे है, कह रहे हैं महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि जो महिला आरक्षण बिल संसद में 2023 में सभी दलों के सहयोग से पास हो चुका है, उसको लेकर भाजपा झूठ बोल रही हैं. इस बार तो इनकी बदनीयत और साजिश की हार हुई है. जनता ने देख लिए भाजपा का षडयंत्र कितना बड़ा था, उसका पर्दाफाश हो गया है. भाजपा झूठ बोलकर अपना उल्लू सीधा करना चाहती है.

इसे भी पढ़ें- सांसें रोक देने वाली रफ्तारः ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, पिता-पुत्र की मौके पर मौत, मंजर देख दहल उठा लोगों का दिल

अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण के साथ हर तरह के संरक्षण की जरूरत है. भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ अन्याय, अत्याचार हो रहा है. एनसीआरबी की रिपोर्ट बताती है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं सबसे ज्यादा हो रही है. बेटियां, महिलाएं सुरक्षित नहीं है. इस सरकार ने समाजवादी सरकार के दौरान महिला सुरक्षा के लिए बनाए गए 1090 वूमेन पावर लाइन, गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू की गयी 102 एम्बुलेंस सेवा को बर्बाद कर दिया. भाजपा के लोग नकारात्मक है. यह सरकार महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं को छुपा रही है.

आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि भाजपा नौजवानों को नौकरी, रोजगार नहीं दे रही है उन्हें झूठे मामलों में फंसा कर परेशान कर रही है. नोएडा में मजदूरों को परेशान किया जा रहा है. तमाम लोगों पर एफआईआर कर दिया है. मजदूरों को जेल भेजा जा रहा है. यह सरकार नोएडा में काम कर रहे मजदूरों को अन्य राज्यों के बराबर मजदूरी क्यों नहीं दिला रही है? भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड टूट गये हैं. बजट और पैसों की लूट चल रही है. इतना भ्रष्टाचार यूपी में कभी नहीं रहा है. इस सरकार में बिजली विभाग में बड़े पैमाने पर घपलेबाजी चल रही है. बिजली विभाग को बर्बाद कर दिया. उपभोक्ताओं को लूटा जा रहा है. स्मार्ट मीटर में बड़ा घोटाला है. घोटाले के लिए बार-बार मीटर बदले जाते हैं.