लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा और चुनाव आयोग पर एक बार फिर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने कहा, चुनाव आयोग भाजपा से मिला हुआ है. मतदाताओं के वोट काटने की साजिश हो रही है. मतदाताओं का वोट काटकर भय पैदा किया जा रहा है. समाजवादी पार्टी के पीडीए प्रहरियों ने फर्जी दस्तखत से वोट कटवाने वालों को पकड़ा, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की.
इसे भी पढ़ें- पापा चुनाव लड़ेंगे, बेटा विधायकी करेगा! MLA शफीक अहमद के बेटे ने उड़ाई नियमों की धज्जियां, अस्पताल का निरीक्षण कर खंगाले दस्तावेज
आगे अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार, बेईमानी और लूट के सारे रिकार्ड तोड दिए है. कुछ समय पहले कोडीन सिरप का अवैध कारोबार और भ्रष्टाचार हो रहा था. इधर कानपुर में किडनी कांड चर्चा में है. भाजपा सरकार में अवैध कारोबार बढ़ता जा रहा है. इस सरकार में लोगों की किडनी निकाल ली जा रही है. गरीब अस्पतालों में जाने से डरने लगा है. भाजपा सरकार में हर कार्य में भ्रष्टाचार है. निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी हो रही है. जब हर कार्य में कमीशन ली लाएगी तो गुणवत्ता कैसे रहेगी. बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे समेत प्रदेश की कई सड़कें ऐसी है जो उद्घाटन के साथ ही उखड़ और धंस गई.
आगे अखिलेश यादव ने कहा, प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है. मुख्यमंत्री जी और प्रधानमंत्री जी के क्षेत्रों में खुलेआम गोलियां चल रही है, हत्याएं हो रही है. एनसीआरबी का आंकड़ा बताता है कि यूपी में महिलाएं-बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं. बेटियों के साथ हर दिन अपराध की घटनाएं हो रही हैं. यूपी में कोई भी सुरक्षित नहीं है. यूपी में हर दिन गांजा पकड़ा जा रहा है. इस समय धुंआ-धुआंधर चल रहा हैं लगता है आने वाले समय में ओटीटी पर गांजागंज और धुंआ-धुआधार जैसी फिल्में आ जाएंगी.
इसे भी पढ़ें- काम के बहाने ‘कामवासना’: नौकरी दिलाने के बहाने युवक ने कई बार महिला से किया रेप, दोस्तों ने भी लूटी इज्जत, बाबा’राज’ में नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी सरकार में शिक्षामित्रों को 40 हजार रुपये वेतन मिलता था. इस सरकार ने नौ साल तक शिक्षामित्रों को धोखा दिया है, हक मारा. अब मानदेय बढ़ाया तो भी समाजवादी सरकार से 22 हजार रुपये कम है. भविष्य में शिक्षामित्रों को समाजवादी सरकार ही न्याय और सम्मान दिला सकती है. इसके साथ ही समाजवादी सरकार इस सरकार से पीड़ित अन्य नौजवानों को भी सम्मान दिलाएगी.
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया. अस्पतालों में गरीबों को इलाज नहीं मिल रहा है. न दवाई मिल रही, न जांच हो पा रही है. गरीब मरीजों को जो इलाज सस्ते में मिल जाना चाहिए, उसके लिए दर-दर भटक रहे हैं. अपनी जमीन और खेत बेच कर जमा पूंजी निकाल कर प्राइवेट में इलाज कराने पर मजबूर है. समाजवादी सरकार आने पर गरीबों का मुफ्त इलाज होगा. इलाज के लिए गरीबों का कोई पैसा नहीं लगेगा. भाजपा सरकार हटेगी तो जनता के बुरे दिन खत्म हो जाएंगे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

