लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है. उन्होंने कहा, भाजपा लोकतंत्र नहीं मानती है. एकतंत्र पर भरोसा करती है. वह संविधान नहीं मनविधान से चलती है. भाजपा कम्युनल एजेंडे के तहत कार्य करती है. भाजपा सरकार ने देश की आर्थिक और विदेश नीति को बर्बाद कर दिया है. जनता में भाजपा की पोल खुल गई है. भाजपा और उसके नेता अपने आप हारने जा रहे हैं. डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हुआ. इन्वेस्टमेंट और एफडीआई नहीं आ रहा है. डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेण्डर को लेकर स्थितियां खराब है. अच्छे दिन गायब है. अच्छे दिन का सिलेण्डर लापता हो गया है. भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें- योगी’राज’ में मौत का इंतजाम! पीपा पुल रो रहा बदहाली के आंसू, जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हजारों लोग, नींद में ‘सुस्त’ सरकार और ‘निकम्मा’ सिस्टम?
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग एसआईआर नहीं, एनआरसी करा रहा था. मुखौटा लगाकर एनआरसी करा रहे थे. यूपी में मुस्लिम भाइयों के साथ-साथ हिन्दू भाइयों के भी कागज चेक कर लिए. हमारे पास डाकूमेंटेड प्रूफ है, भाजपा के लोगों ने वोट कटवाने के लिए फर्जी हस्ताक्षर करके फार्म 7 भरवाएं. समाजवादी पार्टी ने शिकायत की, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की. चुनाव आयोग और सरकार क्या कर रही है. उत्तर प्रदेश में उपचुनाव लूटे गए, वो तस्वीरें और वीडियो आज भी है. चुनाव आयोग ने कार्रवाई नहीं की, भाजपा ने रामपुर उपचुनाव लूटा. अन्य जगहों पर उपचुनाव लूटा. मिल्कीपुर में शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को भाजपा सरकार ने पीठासीन अधिकारियों को तैनात कराकर वोट डलवाने का टारगेट दिया था. चुनाव आयोग का काम वोट बढवाना है, वोट कटवाना नहीं.
इसे भी पढ़ें- ‘खूनी’ हाइवे पर मौत का तांडवः पिकअप और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत, बिछ गई 8 लाशें, 10 से अधिक घायल
आगे उन्होंने कहा, भाजपा ने यूपी की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है. एनसीआरबी के आंकड़े से स्पष्ट है कि सबसे ज्यादा अपराध यूपी में हो रहे हैं. उत्तर प्रदेश में महिलाएं और बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं. मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जी के क्षेत्र में खुलेआम, दिनदहाड़े हत्याएं हो रही है. गोरखपुर में एक हत्या पर भाजपा के राज्य सभा सदस्य ने कहा कि अपराधी नहीं पकड़े गए तो राज्यसभा में नंगा कर दूंगा. प्रधानमंत्री जी के क्षेत्र में कॉलेज में एक छात्र को दौड़ा-दौड़ा कर गोली मार दी गई. मथुरा में एक संत की हत्या हो गई. भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है. भाजपा ने पुलिस के सिस्टम को खराब कर दिया. समाजवादी पार्टी की सरकार में यूपी में हमने पुलिस को देश का सबसे अच्छा रिस्पांस सिस्टम डायल 100 दिया था. सबसे अच्छा पुलिस हेडक्वार्टर बनाया. महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 दिया था, इस सरकार ने उसे बर्बाद कर दिया.
इसे भी पढ़ें- सिलेंडर की जमाखोरी भाजपाई ही कर रहे… डिप्टी CM के बयान पर अखिलेश यादव का हमला, जानिए आखिर ऐसा क्या कहा?
अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि यूपी देश की दिशा और राजनीति तय करता है. अगर प्रधानमंत्री गुजरात से बन जाते तो यूपी में चुनाव लड़ने नहीं आते. आज उत्तर प्रदेश के साथ भेदभाव हो रहा है, इसलिए यूपी की लड़ाई मुख्य है. हमने तीन जगह एयरपोर्ट बनाने के लिए प्रस्ताव किया था. फिरोजाबाद-आगरा के पास हिरनगांव, दूसरा सैफई, तीसरा जेवर में. भारत सरकार ने हिरण गांव और सैफई में एयरपोर्ट के लिए एनओसी नहीं दी. अधिकारियों ने कहा कि बहुत सारे बिल्डर और ठेकेदार और भारत सरकार चाहती है कि जेवर में एयरपोर्ट बन जाए. हमने कहा कि जब इतने लोगों की इच्छा है तो जेवर में बन जाए. समाजवादी पार्टी हमेशा विकास के पक्ष में रही है. जब-जब तरक्की विकास की बात आई समाजवादी पार्टी की सरकार हमेशा साथ खड़ी रही.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

