लखनऊ. अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, भाजपा सरकार प्रदेश में निवेश का झूठा दावा कर रही है. अगर निवेश आता होता तो जमीन पर नौकरी रोजगार दिखाई देता है. आंकड़ों में भी कहीं नौकरी रोजगार नहीं दिखाई दे रहा है. जबकि आंकड़ें बता रहे है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है. महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध की घटनाएं यूपी में हो रही है. सबसे ज्यादा बेरोजगार उत्तर प्रदेश में है. सबसे ज्यादा साइबर अपराध यूपी में हो रहा है. भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में भूमाफिया, कोडीन माफिया, नकल माफिया समेत कई तरह के माफिया पैदा किये हैं. भाजपा के नेता जमीनों पर अवैध कब्जा कर रहे हैं. भाजपा जमीन माफियाओं को संरक्षण दे रही है.
इसे भी पढ़ें- मौत का अंतिम सफरः तालाब में जा समाई तेज रफ्तार ईको, डूबने से 4 लोगों की मौत, 4 गंभीर घायल
आगे अखिलेश यादव ने कहा कि जब से पौराणिक परम्पराओं को माना जा रहा है, तबसे आज तक शंकराचार्य जी पर कोई आरोप नहीं लगा पाया और न किसी ने धार्मिक कार्यों से रोका. नकली सनातनियों ने प्रयागराज माघ मेले में पूज्य शंकराचार्य को अपमानित किया. गंगा जी में स्नान से रोका, जिनके पास अपना योगी होने का प्रमाण पत्र नहीं है वह पूज्य शंकराचार्य से प्रमाण पत्र मांग रहे हैं. विधानसभा में मुख्यमंत्री जी की जो भाषा रही सभी ने देखा. शंकराचार्य जी ने बता दिया कि इस तरह की भाषा कौन लोग बोलते है.
इसे भी पढ़ें- जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी चले जाइएगा… CM योगी के दौरे पर अखिलेश यादव का तंज, जानिए आखिर क्यों कहा ऐसा?
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री शंकराचार्य जी को न्याय नहीं दिला रहे हैं. शंकराचार्य जी का सम्मान नहीं बचाया. दो उपमुख्यमंत्रियों को विधानसभा में मुख्यमंत्री से शंकराचार्य जी के अपमान पर सवाल पूछना चाहिए था.
किसानों, नौजवानों और प्रदेश की जनता से अपील की है कि भाजपा को हटाओ, नहीं तो यह सरकार गेहूं, चावल, दाल, दूध सब कुछ अमेरिका से ले आएगी. यहां का किसान बर्बाद हो जाएगा. भाजपा सरकार ने बिजली मंहगी कर दी. खुद एक यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया. बिजली के मीटरों में बड़े पैमाने पर घपलेबाजी है. मीटर तेज चलता है, बिल ज्यादा आता है.
इसे भी पढ़ें- न कानून का डर, न कानून के रखवालों का! दूल्हे के पिता के हाथ से पैसों से भरा बैग ले उड़े लुटेरे, जानिए कब और कैसे दिया वारदात को अंजाम
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जेन जी से घबराई हुई है. नेपाल, बांग्लादेश और अन्य देशों में नौजवानों ने अपने सवालों को लेकर जिस तरह से आवाज उठायी, उससे भाजपा घबराई है. भाजपा जनता को परेशान करने के लिए उलझाए रखना चाहती है. जनता के मुद्दे न उठे उसके लिए हर तरह का प्रयास करती है. उसी कड़ी में एसआईआर लाया गया है. एसआईआर से वोट नहीं जोड़ा जा रहा है, वोट काटा जा रहा है. भाजपा सरकार में हमारे बटुकों का अपमान हुआ है, जिन्होंने बटुकों के साथ दुव्यर्वहार किया है उन्हें पाप लगेगा. वे पापी कहलाएंगे.
इसे भी पढ़ें- ‘दादागिरी करना शोभा नहीं देता…’, शंकराचार्य विवाद पर रविंद्र पुरी का बड़ा बयान, कहा- अखाड़ा परिषद अविमुक्तेश्वरानंद नहीं CM योगी के साथ
इस सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री मिलकर दोषियों को सजा नहीं दिलवा पा रहे हैं. अगर दो दिन सजा नहीं दिला पाए तो मुख्यमंत्री जापान चले जाएंगे तो क्या उपमुख्यमंत्री धरना देने जापान जायेंगे. भाजपा सरकार हर समाज को अपमानित कर रही है. ब्राह्मण समाज को अपमानित करने के लिए फिल्म बनायी जा रही थी. पूज्य शंकराचार्य जी को गंगा जी में स्नान नहीं करने दिया गया. अपमानित किया गया. बटुकों का अपमान हुआ.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


