लखनऊ. यूपी में परिवहन विभाग में बड़ा भ्रष्टाचार उजागर हुआ है. जिसे लेकर अखिलेश यादव ने सीएम योगी और मंत्री दयाशंकर सिंह पर निशाना साधा है. उन्होंने पोस्ट कर कहा, भ्रष्ट-भाजपा समाचार. यूपी के परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा ख़ुलासा 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, 50% चालक शून्य किलोमीटर चले!
इसे भी पढ़ें- अखिलेश नशे के पेड़ के नीचे बैठते हैं और… मंत्री अनिल राजभर ने सपा सुप्रीमो पर साधा निशाना, जानिए आखिर ऐसा क्या कहा दिया
आगे अखिलेश यादव ने कहा, इस खुलासे के बाद माननीय मुख्यमंत्री जी बसों पर बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा, बुलडोज़र चलवाना है तो मंत्री जी की महाभ्रष्ट करतूतों पर चलवाइएगा, लेकिन सब जानते हैं चलेगा नहीं क्योंकि इस गोरखधंधे का सबसे बड़ा हिस्सा तो ‘मुख्य-दान पेटी’ में ही आता है. इसीलिए मंत्री जी पर उनकी ‘दया-दृष्टि’ आमदनी के आगमन के अनुपात में बनी रहेगी.
इसे भी पढ़ें- ‘BJP खाली सिलेण्डर तो दे सकती है लेकिन…’, अखिलेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- जिस समय चुनाव खत्म हो जाएगा डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ जाएगी
आगे अखिलेश यादव ने कहा, इधर गर्मियों की छुट्टियों में जनता आने-जाने के लिए परेशान है और उधर भाजपाई और उनके संगी-साथी परिवहन विभाग के पहिये खोलकर बेचने में लगे हैं. यही वो कारण है, जिसकी वजह से उप्र के विकास की गाड़ी भाजपा के भ्रष्टाचार की मारी धंसी सड़क में धंसकर पूरी तरह ठहर गई है. यातायात-आवागमन का बाधित होना, अर्थव्यवस्था का बाधित होना होता है. भाजपाई ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था नहीं, ट्रिलियन डॉलर की अपनी व्यवस्था बनाने में लगे हैं. भाजपा को आम जनता से न कोई मतलब था, न है, न कभी रहेगा. भाजपा जाए तो बस चल पाए! पर चिंता न करें, बुरे दिन जाने वाले हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

