लखनऊ. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 25-26 फरवरी को जापान दौरे पर रहेंगे. वो वहां विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे. ऐसे में दौरे को लेकर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर करारा तंज कसा है. अखिलेश यादव ने नसीहत देते हुए कहा कि जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी चले जाइएगा, जिससे ये पता चल सके कि प्रधान-संसदीय क्षेत्र काशी, क्योटो जैसा क्यों नहीं बन पाया.
इसे भी पढ़ें- UP में ‘बेजान’ सरकार का ‘मुर्दा’ सिस्टम! न्याय के लिए 99 दिन से खुले आसमान के नीचे बैठी है बूढ़ी मां और विधवा पत्नी, यही है योगी सरकार का ‘सुशासन’?
अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी चले जाइएगा, जिससे ये पता चल सके कि प्रधान-संसदीय क्षेत्र काशी, क्योटो जैसा क्यों नहीं बन पाया या उसकी विरासत कैसे बिगड़ी. जापान से विरासतों को बचाने और शहरों को आगे बढ़ाने का सकारात्मक सबक लेते आइएगा.
इसे भी पढ़ें- कांड कर गया कुत्ताः शादी के बीच भिड़ गए दूल्हा-दुल्हन पक्ष, लाठी-डंडे और जमकर चली कुर्सियां, मामला जान रह जांएगे हैरान
वैसे अब चला-चली की बेला में अपने अंतिम वर्ष में कौन सा तो ये जापान का अध्ययन कर लेंगे और क्या ही योजना बना पाएंगे. ये मुख्यमंत्री जी का ‘मनसुख-पर्यटन’ है, अगर वो स्वीकार कर लें, तो जाते-जाते कम-से-कम एक सच बोलने के लिए उन्हें लोग याद रखेंगे. ‘वनस्पति के विशेष अध्ययन’ का व्यक्तिगत लाभ ही उठाएंगे या अपने क़रीबियों से भी साझा करेंगे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


