लखनऊ. सूबे की सियासत में शंकराचार्य के मुद्दे को लेकर सियासत गरमाई हुई है. पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हैं. इन सबके बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का बड़ा बयान सामने आया है. आशुतोष ब्रह्मचारी का दावा है कि यूपी के एक डिप्टी सीएम की कॉल डिटेल और जांच में बात सामने आई है कि उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को धरने में बैठने के उकसाया था. ऐसे में सियासी भूचाल आने के कयास लगाए जाने लगे हैं. हालांकि, आशुतोष ब्रह्मचारी ने किसी भी डिप्टी सीएम का नाम नहीं लिया. जल्द ही खुलासा होने की बात कही. बयान सामने आने के बाद अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर करारा तंज कसा है.
इसे भी पढ़ें- 27 का समीकरण सेट! भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों के नाम का किया ऐलान, जानिए सत्ता की चाबी हासिल करने कैसे बिठाया जाति का समीकरण
अखिलेश यादव ने आशुतोष ब्रह्मचारी का वीडियो शेयर कर एक्स में लिखा, भाजपा में ये क्या हो रहा है? यूपी के डिप्टी सीएम के नाम सीएम को हटाने की साजिश में आ रहे हैं. यूपी के भाजपाई मंत्री अपनी ही पार्टी की सरकार के छापों पर खुलकर नाराज़गी दिखा रहे हैं. भाजपाइयों के नाम बेहद आपत्तिजनक फाइल्स में आ रहे हैं. इनके आयोजन दुनियाभर में नाक कटा रहे हैं. एक पूरब तो दूसरे पश्चिम जा रहे हैं. भाजपाई एक-दूसरे की आर्थिक नाल कटवा रहे हैं. परिषद और वाहिनी भिड़े जा रहे हैं. तथाकथित डबल इंजन आमने-सामने टकरा रहे हैं. भाजपाई डिब्बे पटरी छोड़कर इधर-उधर जा रहे हैं. भाजपा के संगी-साथी अपने ही समर्थकों के विरोध से डरे जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- 2 पैग के लिए मौत का खेल! शराब देने से इंकार किया तो युवकों ने पिटाई कर अधेड़ की छीनी सांसें, हैरान कर देगी हत्या की वारदात
आगे अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि भाजपाई समर्थक ‘भाजपा किसी की सगी नहीं है’ ये सोच-सोचकर घबरा रहे हैं. भाजपाई मुख्यमंत्री जी दिन पर दिन सजातीयों पर और भी नरम और विजातियों पर और भी गरम होते जा रहे हैं. भाजपाई विधायकों की बैठक पर भाजपाई मुख्यमंत्री जी धमका रहे हैं. प्रदेश के भाजपाई अध्यक्ष नोटिस भेजकर एक विशेष समूह के विधायकों को हड़का रहे हैं. भाजपाई पांच बार के वर्चस्ववादी विधायक को राष्ट्रीय अध्यक्ष और सात बार के पीडीए के सांसद को राज्य तक ही सीमित कर अपनी भेदभावपूर्ण सोच दर्शा रहे हैं और एक मुख्यमंत्री जी अपने उच्चतम वर्तमान अधिकारी को अपने उच्चतम भूतपूर्व अधिकारी के कहने पर प्रदेश में ही छोड़कर अकेले पर्यटन पर जा रहे हैं. कुल मिलाकर ये साफ़ है कि अब भाजपाई जा रहे हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


