लखनऊ. राजधानी से हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक युवक की उसके ससुराल वालों ने ही बड़ी बरेहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं युवक के भाई ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले से जुड़े 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- ‘प्रधानमंत्री मोदी इस्तीफा दो या फिर…’, कई जगहों पर लगे विवादित पोस्टर, UGC नियमों को लेकर चेतावनी

बता दें कि पूरा मामला काकोरी थाना क्षेत्र के लालता खेड़ा गांव का है. जहां रहने वाली कामिनी ने 1 साल पहले पीलीभीत के माधौटांडा क्षेत्र का रहने वाले रामसागर से लव मैरिज की थी. कामिनी के घर वाले दोनों के रिश्ते के खिलाफ थे. ऐसे में दोनों पीलीभीत में ही रह रहे थे. बात यहीं खत्म नहीं हुई. घर वालों ने कामिनी को रीति-रिवाज से शादी करने की बात कहकर अपने साथ मायके ले गए. जहां उस पर दबाव बनाया गया कि वह रामसागर से रिश्ता खत्म कर दे. हालांकि, कामिनी ने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया.

इसे भी पढ़ें- इश्क से जरूरी कुछ नहीं! शादी के पहले प्रेमी के साथ नौ दो ग्यारह हुई दुल्हन, गहने और कैश भी ले गई साथ, फिर छोटी बहन ने जो किया…

वहीं कुछ दिन बाद कामिनी के घर वालों ने रामसागर को बेटी की विदाई करने का झांसा देकर अपने घर बुलाया. कामिनी के घरवालों के बुलाने पर रामसागर अपने भाई के साथ लालता खेड़ा पहुंचा. जिसके बाद कामिनी घर वालों ने बात करने का बहाना देकर गांव के बाहर ले गए और फिर रामसागर पर कामिनी को छोड़ने का दबाव बनाया. जब रामसागर ने इंकार किया तो कामिनी के भाई ने मारपीट करते हुए सीने और पेट पर कई बार हमला किया. वहीं जब रामसागर के भाई ने बचाने की कोशिश की तो उस पर भी हमला किया. उसके बाद मौके से फरार हो गए. राहगीरों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने रामसागर को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने रामसागर के भाई की शिकायत पर कामिनी के पिता, भाई समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.