लखनऊ. यूपी में तमाम सियासी दल विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तैयारियां शुरू कर दी है. पार्टी को मजबूती देने नए और मेहनती नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपने का सिलसिला जारी है. भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों का ऐलान किया है, जिसकी सूची प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जारी की है. सबसे ज्यादा पश्चिम क्षेत्र में 4 जिलाध्यक्ष घोषित किए गए. ब्रज में 2, अवध में 3 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें- बढ़ेगी आफत या मिलेगी राहत! शंकराचार्य की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई, दो बच्चों के साथ यौन शोषण का है आरोप

बता दें कि भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों का ऐलान किया है. ऐसे में अब सामान्य वर्ग के 51 जिलाध्यक्ष हो गए हैं. सामान्य वर्ग में सबसे अधिक 24 ब्राह्मण, 14 ठाकुर, 5 कायस्थ, 6 वैश्य हैं, जबकि ओबीसी से 35 और अनुसूचित जाति के 9 जिलाध्यक्ष हैं.  बीजेपी ने वर्ष 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग औऱ सामान्य वर्ग का सामंजस्य प्रतिशत के आधार पर बैठाया है.

इसे भी पढ़ें- 2 पैग के लिए मौत का खेल! शराब देने से इंकार किया तो युवकों ने पिटाई कर अधेड़ की छीनी सांसें, हैरान कर देगी हत्या की वारदात

जाति का समीकरण

भाजपा ने जाति का समीकरण बिठाते हुए 11 नामों का ऐलान किया है, जिनमें तीन ब्राह्मण, मौर्य औऱ पासी दो-दो, कायस्थ, ठाकुर, वैश्य और कश्यप जाति से एक-एक जिलाध्यक्ष बनाया है.

शामली- रामजी लाल कश्यप

अमरोहा- उदय गिरी गोस्वामी

सहारनपुर- अजीत सिंह राणा

बागपत- नीरज शर्मा

पीलीभीत – गोकुल प्रसाद मौर्य

लखीमपुर- अरविंद गुप्ता

गोंडा – इकबाल बहादुर तिवारी

अयोध्या- राधे श्याम त्यागी

अयोध्या महानगर – कमलेश श्रीवास्तव

काशी – लाल बहादुर सरोज

सिद्धार्थनगर – दीपक मौर्य