लखनऊ. बीती देर रात एक बड़ी घटना घटी है. 32 यात्रियों से भरी स्लीपर बस में आग लग गई. आग लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आग के लगने के पीछे की फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
इसे भी पढ़ें- इलाज के नाम पर मौत मिली! ऑपरेशन के बाद नवजात की गई जान, अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, मासूम जिंदगी की मौत का जिम्मेदार कौन?
बता दें कि घटना शहीद पथ पर उस वक्त घटी, जब स्लीपर बस 32 यात्रियों को गोरखपुर से लेकर सूरत जा रही थी. इसी दौरान अचानक बस से आग की लपटें निकलने लगी. आग लगने की जानकारी मिलते ही चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया. जिसके बाद बिना देरी किए सभी यात्रियों को बस से नीचे उतारा. जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- इंसान तो छोड़िए, यहां शवों को भी नसीब नहीं ‘छत’… हाथरस से आई खौफनाक तस्वीर ने खोली व्यवस्था की पोल
जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया. घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की जानकारी नहीं है. सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. पुलिस घटना की जांच कर रही है. जांच के बाद ही आग लगने के पीछे की वजह का पता चल सकेगा.



