UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. राजधानी लखनऊ से लेकर बुंदेलखंड और पूर्वी यूपी तक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. प्रदेश में कई जिलों का पारा 45 के आसपास पहुंच चुका है. रविवार को हीटवेव को लेकर 32 जिलों में लू का कहर देखने को मिलेगा, जिनमे से कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों को बेवजह घरों से न निकलने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने 200 साधु-संतों को दिलाई गौ रक्षा की शपथ, UP की 403 विधानसभाओं में यात्रा की घोषणा

बता दें किपूरे देश में शनिवार को बांदा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं 26 अप्रैल से मौसम में कुछ बदलाव के देखने को मिलेंगे. मौसम वैज्ञानिक ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की बात कही है, जिसकी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है. खासकर पश्चिमी यूपी और तराई इलाकों में इसका असर ज्यादा दिख सकता है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें- ‘न बेटी सुरक्षित है और न व्यापारी…’, CM योगी ने TMC सरकार पर साधा निशाना, कहा- जय श्री राम बोलने पर ममता दीदी लाठी चलाती हैं

लू की चेतावनी

वाराणसी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, प्रयागराज, सोनभद्र, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, चंदौली, सुल्तानपुर, पीलीभीत, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, बाराबंकी, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, शाहजहांपुर, अमेठी, गोरखपुर, बस्ती और कुशीनगर शामिल हैं.