लखनऊ. मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर नमन कर पार्टी के समर्थकों को खास मैसेज दिया है. मायावती ने कहा, बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी को, आज उनकी जयंती पर मेरे और मेरे नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश भर में उनके अनुयायियों द्वारा शत्-शत् नमन है. अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित, जिन्होंने परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की ‘सोच एवं मूवमेन्ट’ को पूरे देश में जिंदा करके और उनके कारवां को आगे बढ़ाकर सत्ता की मंजिल तक पहुंचाने के मिशन के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करके लगातार कड़ा संघर्ष किया.
इसे भी पढ़ें- ‘बीजेपी पार्टी नहीं, गैंग है’, अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, गैस सिलेंडर की किल्लत पर दे डाला बड़ा बयान
आगे मायावती ने कहा, जाति के आधार पर तोड़े और पछाड़े गये लोगों को ’बहुजन समाज’ की एकता में जोड़ने के उस ऐतिहासिक योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुये, बी.एस.पी. के ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ मूवमेन्ट को तन, मन, धन से मज़बूत बनाने व पूरी ज़िद के साथ चुनावी सफलता अर्जित करने के संकल्प को दोहराया, जिसके लिए मैं पार्टी प्रमुख के रूप में, सभी लोगों का तहेदिल से आभार, धन्यवाद व शुक्रिया अदा करती हूं.
इसे भी पढ़ें- और कितना झूठ बोलेंगे नेता जी? गैस सिलेंडर की किल्लत को झुठला रहे डिप्टी CM मौर्य, विपक्ष के नेताओं को दे रहे बाजा बजा देने की चेतावनी
आगे उन्होंने कहा, यह आह्वान भी है कि ’बहुजन समाज’ के लोग ’बी.एस.पी. मूवमेन्ट से जुड़कर मिशनरी व ईमानदार अम्बेडकरवादी बने’ और अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करें, ताकि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर द्वारा संविधान में देश के बहुजनों के हित, कल्याण, उत्थान तथा उनकी सुरक्षा व आत्म-सम्मान के लिए प्रदत्त अधिकारों को ज़मीन पर लागू करके वे भी, गुलामी और लाचारी के त्रस्त जीवन से मुक्ति पाकर, रोटी-रोज़ी-युक्त अच्छे दिन वाला ख़ुश एवं ख़ुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें, जो कि मान्यवर कांशीराम जी का मिशन व उनका जीवन संदेश भी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

