लखनऊ. बलिया के रसड़ा से बसपा के एकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ के गोमती नगर स्थित घर में आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है. आयकर की टीम वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है. इन सबके बीच योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कार्रवाई को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की है. मामला सियासी गलियारों में चर्चा विषय बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें- ‘सनातन विरोधी अजय सिंह बिष्ट’… होर्डिंग लगवाकर कांग्रेस नेता का CM योगी पर बोला हमला, शंकराचार्य के मुद्दे पर कही बड़ी बात
दिनेश प्रताप सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, उमाशंकर सिंह विद्यायक रसड़ा जनपद बलिया जिनके घर में मेरी बेटी व्याही है. आज आयकर विभाग के द्वारा रेड की जा रही है. देश प्रदेश के राजनेता आयकर सहित सभी संस्थाओं को पता है कि उमाशंकर सिंह दो वर्ष से अधिक से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है, वर्तमान परिस्थितियों में उमाशंकर सिंह के लिए धनार्जन नहीं सांसे बचाने में ही सारा समय और धन व्यय हो रहा हैं सभी व्यवसाय लगभग बंद हो गए है.
इसे भी पढ़ें- पाखंड के लिए बेटी की बलि! मां ने देवस्थल पर कुल्हाड़ी से बच्ची की काटी गर्दन, जानिए कत्ल की खौफनाक दास्तां
आगे मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, आज अपने आवास में आइसोलेशन में रह रहे हैं. विधानसभा का सत्र एक विधायक के लिए महत्वपूर्ण होता है, लेकिन एक घंटे के लिए भी नहीं जा सके. इस समय उनके घर पर नर्स या डॉक्टर को भी जाने की अनुमति नहीं है. यदि उनके जीवन को कोई हानि होती हैं तो ये संवेदनहीन संस्थाएं जिम्मेदार होंगी.
इसे भी पढ़ें- जेल या फिर बेल ? शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, गिरफ्तारी से बचने याचिका फाइल कर जो कहा…
उन्होंने ये भी कहा कि इस प्रकार की परिस्थितियों में दुर्लभतम अपराधों में भी माननीय न्यायालय दया के आधार पर याचिका स्वीकार कर दोष मुक्त कर देते हैं, किंतु इस कठिन दौर में भी कौन संवेदनहीन राजनेता या संस्था हो सकती है जो ऐसी परिस्थितियों में भी पीड़ा देने की सोच सकता है, प्रभु ऐसे लोगों को और संस्थाओं को सदबुद्धि दे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


