लखनऊ. यूपी विधानसभा में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां किसी विधायक ने पान खाकर विधानसभा में ही थूंक दिया. वहीं मामला स्पीकर सतीश महाना तक जा पहुंचा है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सतीश महाना ने मामले को लेकर कहा, किसी माननीय सदस्य ने पान खाकर विधानसभा में ही थूक दिया है. मैं उनका नाम नहीं लूंगा. मैंने सीसीटीवी फुटेज दिख लिया है. वे खुद आकर मुझसे मिलें लें.
इसे भी पढ़ें- शर्म आनी चाहिए… UP के ‘सिस्टम’ को! पति को कंधे पर लादकर इलाज कराने पहुंची महिला, क्या यही आपका विकास है मंत्री ब्रजेश पाठक जी?
बता दें कि मंगलवार को सदन में विधानसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई वैसे ही स्पीकर सतीश महाना ने पान खाकर थूंकने की बात का जिक्र करते हुए कहा, आज सुबह मुझे सूचना मिली कि हमारे विधानसभा के इस हॉल में किसी माननीय ने पान मसाला खाकर वहीं पर अपनी सेवाएं दे दी थीं. मैं आया था तो मैंने उसे साफ भी करवाया है और मैंने वीडियो में उस सदस्य को देख भी लिया है. मैं किसी व्यक्तिगत को अपमानित नहीं करना चाहता, इसलिए उनका नाम नहीं ले रहा हूं. मेरा सभी सदस्यों से ये निवेदन है कि किसी भी अपने साथी और ऐसा करते हुए देखें तो वो लोग भी रोक दें.”
आगे सतीश महाना ने कहा, “मेरी बात को समझिए, ये सभी की विधानसभा है. ये सिर्फ एक अध्यक्ष की नहीं, बल्कि 403 सदस्यों और उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की विधानसभा है. इसको साफ-सुथरा रखना हमारी जिम्मेदारी है. मैं किसी का भी नाम नहीं लूंगा, लेकिन जिसने भी ये किया है वो स्वयं आकर मुझे कह देंगे कि उन्होंने किया है. वो अपने आप आएंगे तो ठीक है, नहीं तो मैं बुलवा लूंगा.”



