लखनऊ. सुभसपा सुप्रीमो और योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर सपा और अखिलेश यादव पर लगातार हमलावर हैं. एक बार फिर ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा है कि पिता के दम 2012 में मुख्यमंत्री बने थे और उत्तरप्रदेश को बंगाल बना दिया था. ऐसे में 2027 के चुनाव में अगर जनता सपा को वोट देकर जिताती है तो उत्तरप्रदेश बंगाल बन जाएगा.
इसे भी पढ़ें- कौन क्या खाएगा, सिस्टम तय करेगा! KGMU हॉस्टल में नॉनवेज पर रोक, छात्रों ने उठाए सवाल, विपक्ष ने सरकार को घेरा
ओपी राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, अखिलेश जी! पिता के दम पर आपका दुर्भाग्य से 2012 में मुख्यमंत्री बन जाना और आपकी ताजपोशी से उत्तर प्रदेश का पश्चिम बंगाल बन जाना. याद कीजिए, साल 2012 का आप चुनाव जीते और उसके बाद आपके उद्दंड कार्यकर्ताओं ने क्या किया. पूरे प्रदेश में जातीय और धार्मिक हिंसा शुरू कर दी. उत्तर प्रदेश को पश्चिम बंगाल जैसा बना दिया गया था.
आगे उन्होंने कहा, आपकी पार्टी की जीत के 36 घंटे के अंदर आपके कार्यकर्ताओं ने यूं तो हर ज़िले में हंगामा किया था, लेकिन यूपी के नौ जिलों के अति पिछड़ों एवं दलित गांवों को आग के हवाले करने की घटना को कभी भुलाया नहीं जा सकता. इस आगजनी में हत्याएं भी की गईं और पुलिस बेबस रह कर तमाशा देखती रही. उस हिंसा में अम्बेडकरनगर के अकबरपुर विधानसभा सीट से चुनाव हारने वाले बसपा के एक पूर्व मंत्री की राइस मिल तक जला दिया गया था. याद तो होगा ही ना.
इसे भी पढ़ें- योगी जी ऐसे कैसे आएगा रामराज? छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगई, युवकों ने मामा-भांजी को लाठी-डंडों से पीटा, यही है जीरो टॉलरेंस नीति!
ओपी राजभर ने ये भी कहा कि बेचारे मंत्री जी अपने गांव में लगी आग को बुझाते घूम रहे थे और उनके राइस मिल में लगी आग की लपटें अम्बेडकरनगर जनपद के अकबरपुर कस्बे के तहसील तिराहे तक पहुंच चुकी थी. मंत्री जी का बेटा अलग बेबस घूम रहा था, उससे ज्यादा अनिर्णय की स्थिति में अम्बेडकरनगर की पुलिस थी कि वो करें तो करें क्या? इसलिए राजभर कहता है, सपा का आना मतलब, उत्तरप्रदेश का पश्चिम बंगाल का बन जाना.

