लखनऊ. गोमती रिवर फ्रंट को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है. ओपी राजभर ने कहा, गोमती रिवर फ्रंट का जो फंड था उसे आपने 2017 के चुनाव में खर्च किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई नोटबंदी की वजह से आप, अतीक अहमद के काले धन का इस्तेमाल नहीं कर पाए. यही वजह है कि गोमती रिवर फ्रंट का पूरा बजट खर्च करने के बावजूद सिर्फ 60 फीसदी काम ही पूरा हो सका.

इसे भी पढ़ें- हाईवे पर दर्दनाक मंजर, बस का इंतजार कर रहे लोगों को ट्राला ने रौंदा, मासूम बच्ची समेत 2 की मौत

आगे ओपी राजभर ने कहा, 40 फीसदी काम पर जो पैसा खर्च होना था, वह सैफई परिवार की तिजोरी और विधानसभा चुनाव में खर्च हुआ. अखिलेश बाबू को लगा था कि सरकार में वापसी के साथ अपनी चोरी छिपा ले जाएंगे, लेकिन पाप का घड़ा भर चुका था. घोटालेबाजों की सरकार हार गई. सभी घोटाला सामने आ गया.

इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा किसी की सगी नहीं…’, अखिलेश ने बोला तीखा हमला, कहा- ये लोग चुनाव में साजिश और षडयंत्र करते है

ओपी राजभर ने ये भी कहा कि यह अखिलेश राज के भ्रष्ट काले कारनामों का यह एक नमूना भर है. एक-एक कर सारे चिट्ठे खोलूंगा, पूरी फ़ाइल लेकर बैठा हूं. माननीय संस्थाएं और माननीय एजेंसियां गोमती रिवर फ्रंट से जुड़े मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने में जुटी हैं और विश्वास है कि करेंगी भी. धीरज रखें- जेल में न एसी मिलेगी, न ट्विटर होगा और न ही पीसी कर पाएंगे.