UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है. दिन में तेज धूप निकल रही है. वहीं तेज हवाओं के चलते ठंड का एहसास भी बना हुआ है. हालांकि, विभाग ने 16 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने औऱ हल्की बारिश होने की आशंका जताई है. वहीं 17 और 18 फरवरी को पश्चिम यूपी में बारिश होने की भी संभावना है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की ऱफ्तार से हवाएं चल सकती है.
इसे भी पढ़ें- संतान नहीं ‘शैतान’ हैं ये..! बीमार मां को कब्रिस्तान में छोड़ गए कलयुगी बेटे, पूरा मामला जानकर खौल उठेगा खून
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं. इससे एक बार फिर तापमान में गिरावट हो सकती है. विभाग के अनुसार मथुरा, गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, आगरा, संभल, अलीगढ़, फिरोजाबाद, कासगंज, हाथरस, मैनपुरी और एटा में बारिश होने की संभावना है.
इसे भी पढ़ें- यूपी की राजनीति में बड़ा फेरबदल, BSP के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता
IMD ने मौसम में बलदाव की संभावना जताई है. हालांकि ये भी कहा है कि छिटपुट बारिश की वजह से तापमान में कुछ खास असर नहीं होगा. दिन का तापमान ज्यादा रहेगा. प्रदेश में 16 फरवरी को मौसम के करवट लेने की आशंका है. दिन में आसमान साफ रहेगा और शाम में बादल छा सकते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


