UP Weather Update: यूपी में मार्च महीने के पहले हफ्ते में जोरदार गर्मी पड़ने लगी है. अभी से तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. मौसम जानकारों का मानना है कि अगले दो से तीन दिनों में कई जिलों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक उछाल आ सकता है. वहीं एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च को हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित भी करेगा.
इसे भी पढ़ें- हे धीरेंद्र शास्त्री जी… स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया गौरक्षा धर्मयुद्ध अभियान में शामिल होने का आमंत्रण, कहा- गऊ माता की रक्षा के लिए हम सब एक हो जाएं
आज यूपी में मौसम रहेगा शुष्क
अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के मुताबिक आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है. अनुमान है अगले 3 से 4 दिनों में यूपी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है. बीते 24 घण्टे में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस बांदा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि नजीबाबाद में सबसे कम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा.
इसे भी पढ़ें- इसे कहते हैं राई का पहाड़ बनाना! गलती से ट्रॉली बैग की टक्कर लगने पर लड़की ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, सरेराह जड़ा थप्पड़
कई जिलों में 35 डिग्री पहुंचा पारा
मौसम जानकारों के मुताबिक आज लखनऊ, आगरा, कानपुर, गोरखपुर, बलिया, बस्ती, अयोध्या, प्रयागराज, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, शामली, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, पीलीभीत जिले में धूप की तल्खी देखने को मिलेगी. इस दौरान स्ती, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकूट, अयोध्या, देवरिया, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी सहित कई जिलों में तापमान 35℃ के करीब रहने का अनुमान है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

