UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में मौसम करवट ले रहा है. दिन में तेज धूप निकल रही है. वहीं रात में ठंड का एहसास भी बना हुआ है. अब धीरे-धीरे दिन का पारा बढ़ने लगा है. अब ठंड का असर कम हो रहा है. वहीं गर्मी दस्तक दे रही है. मौसम विभाग ने तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है. हालांकि, 20 यानी आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की भी संभावना है.

इसे भी पढ़ें- UP में ‘बेजान’ सरकार का ‘मुर्दा’ सिस्टम! न्याय के लिए 99 दिन से खुले आसमान के नीचे बैठी है बूढ़ी मां और विधवा पत्नी, यही है योगी सरकार का ‘सुशासन’?

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलने वाला है. 22 से 24 फरवरी के बीच भी कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें- सरकार, संघ और सत्ता में वापसी की रणनीतिः CM योगी और मोहन भागवत के बीच मीटिंग, 2027 में साइकिल को ‘पंचर’ करने का बना प्लान!

उत्तर प्रदेश के दक्षिण और पूर्वी यूपी में गर्मी का असर ज्यादा दिखेगा. यहां दिन का पारा 28 से 30°C तक पहुंचने का अनुमान है. पश्चिमी और मध्य मैदानी क्षेत्रों के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान 26 से 28°C तक जा सकता है. हालांकि, धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी.