मऊ. हत्या की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. कलयुगी बेटे ने लोहे के रॉड से पिता पर हमला कर मौत की नींद सुला दी. वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- UP में बदहाल गंगा, बदहवास सरकार! 6 साल से अधर में लटका सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, नदी में रोज बह रहा लाखों लीटर जहरीला पानी

बता दें कि पूरा मामला घोसी कोतवाली क्षेत्र के रेवरीडीह के इंद्रपुर पुरवा का है. जहां रहने वाले हरिकेश नाम के युवक को उसके पिता ने किसी बात को लेकर डांट दिया था. इसी बात से नाराज होकर उसने सोते वक्त पिता पर रॉड के कई बार हमला किया. हमले में पिता की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिवार के बीच चीख-पुकार मच गई. चीख सुनकर पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे.

इसे भी पढ़ें- ‘भाजपाई नकली नोट देश के अंदर चला रहे…’, अखिलेश ने बोला करारा हमला, कहा- BJP विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने में देरी क्यों

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आऱोपी मौके से फरार हो गया. वारदात के बाद युवक की मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की. मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. आरोपी मानसिक रूप से अवस्थ्य बताया जा रहा है.