कासगंज। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका 10 साल का बेटा मदद के लिए चीखता रहा और दरिंदों ने चंद मिनटों में उस पर मां का साया हटा दिया। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
बेटे ने पुलिस को दी सूचना
यह पूरा मामला जिले के मांपुर थाना क्षेत्र के भवुपुरा का है। जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े 10 वर्षीय मासूम के सामने उसकी मां को इतना पीटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मासूम बच्चे ने दोस्त के घर जाकर पुलिस को फोन किया। इस मामले में सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जांच पड़ताल में जुट गई।
READ MORE: केस में फंसाने की धमकी देती थी… BKU नेत्री का जंगल में मिला कंकाल, पति बोला- उसकी डिमांड बढ़ती जा रही थी
महिला के 10 वर्षीय बेटे हार्दिक ने अपनी मां की हत्या के मामले में बयान देते हुए कहा कि पड़ोसी नीरज, उसके साथी ने पीटा और घसीटते हुए घर ले गए फिर मां को मार दिया। जिसके बाद पुलिस ने नीरज को छोड़ उसके तीन साथी को अरेस्ट कर लिया। फिलहाल मुख्य आरोपी नीरज की तलाश जारी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

