अशोक कुमार जायसवाल, मुगलसराय. पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में एक गेस्टहाउस कर्मचारी की पिटाई का मामला सामने आया है. शनिवार को रेलवे स्टेशन गेट संख्या 1 स्थित काली मंदिर के पीछे यह घटना हुई, जब एक गेस्टहाउस के सामने से बाइक हटाने को लेकर दूसरे गेस्टहाउस के मालिक ने कर्मचारी को लात-घूसों से पीटा. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा.

इसे भी पढ़ें- मोहब्बत का ‘घिनौना चेहरा’! पहले प्यार के जाल में फांसा, फिर शादी का वादा कर कई बार बुझाई हवस, जानिए कच्ची उम्र में छात्र ने कैसे किया कांड

बताया जाता है कि काली मंदिर के पीछे स्थित सनराइज गेस्टहाउस के सामने बीच रास्ते में एक बाइक खड़ी थी. सनराइज गेस्टहाउस के कर्मचारी सोनू कुमार ने इस बाइक को किनारे हटा दिया. यह बात बगल के अग्रवाल गेस्ट हाउस के मालिकों को नागवार गुजरी और युवक की जमकर पिटाई कर दी गई.

इसे भी पढ़ें- जिंदगी को ‘अलविदा’: महिला और एक युवक ने जहर खाकर दी जान, मौत के पीछे की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी खाकी

सोनू कुमार का आरोप है कि बाइक बीच रास्ते में खड़ी होने के कारण आने-जाने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए उसने उसे हटाया था. इसके बाद अग्रवाल गेस्टहाउस के मालिक राजू अग्रवाल और मनोज अग्रवाल ने आकर उसे लात-घूसों से पीटा. सोनू ने बताया कि पिटाई के दौरान जब दोनों भाइयों की नजर कैमरे पर पड़ी, तो वे वहां से हट गए और उसे पिस्तौल दिखाकर धमकाया. पीड़ित सोनू कुमार ने मुगलसराय कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.