अशोक कुमार जायसवाल, मुगलसराय. मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव स्थित गंगा घाट पर स्नान के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को सुरक्षित बचा लिया गया. ये युवक अपने तीन दोस्तों के साथ वाराणसी घूमने आए थे.
इसे भी पढ़ें- ‘ये भाजपा सरकार है या सर्कस…’, अखिलेश ने रवि किशन पर बोला हमला, कहा- सासंद जनता का प्रतिनिधि होता है, मुख्यमंत्री का खिलौना नहीं
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचे थे. नहाते समय दो युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम मौके पर पहुंची. तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया. एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक अमन यादव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
इसे भी पढ़ें- योगी सरकार की सख्त निगरानी का असर, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर शिकंजा, 23 हजार से ज्यादा छापे और 238 एफआईआर
हालांकि, दूसरा युवक सौरभ तिवारी गहरे पानी में डूब गया. काफी देर तक चले तलाशी अभियान के बाद एनडीआरएफ टीम ने उसका शव बरामद किया. मृतक सौरभ तिवारी (20 वर्ष) बिहार के सिवान जिले का निवासी था. तीनों युवक लखनऊ में पढ़ाई करते थे और घूमने के उद्देश्य से वाराणसी आए थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

