मुजफ्फरनगर. वो कहते हैं न प्यार में पड़ा इंसान से ज्यादा खतरनाक कोई नहीं होता. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी. उसके बाद प्रेमी ने भी खुद का गला काटकर जान दे दी. प्रेमिका का कुसूर सिर्फ इतना था कि उसकी शादी उसके घर वाले किसी दूसरे लड़के से करवा रहे थे. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

इसे भी पढ़ें- ‘आज वोट छीनने वाले कल को…’, चुनाव आयोग और भाजपा पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, जानिए क्यों कहा अंधेर नगरी, चौपट आयोग

बता दें कि पूरा मामला जानसठ क्षेत्र के भलवा गांव का है. जहां रहने वाली प्रगति उर्फ डोली का रोहित नाम के युवक के साथ लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इस बीच प्रगति के घर वालों ने उसकी शादी दूसरे लड़के से सेट कर दी. प्रेमिका की शादी सेट होने की जानकारी मिलते ही प्रेमी रोहित उसके घर पहुंचा और उसे एक कमरे में अपने साथ बंद कर लिया.

इसे भी पढ़ें- सुशासन राज में ‘सिस्टम’ सेट है ! मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के लिए भरे जा रहे फार्म-7, आखिर किसके इशारे में लोकतंत्र का हो रहा ‘हरण’?

वहीं जब कमरे के अंदर से प्रगति के चीखने की आवाज सुनाई दी तो परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया. दरवाजा खोलते ही रोहित ने चाकू से अपनी गर्दन काट ली. जिसके बाद परिजन अंदर पहुंचे तो पाया कि प्रगति खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थी. घटना में रोहित की भी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें- ‘भाजपा और उनके सहयोगी अपराधियों की…’, BLO के पति से मारपीट मामले में अखिलेश यादव का हमला, सर्वोच्च न्यायालय से कर दी बड़ी मांग

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. रोहित के घर वालों का आरोप है कि प्रगति के घर वालों ने वारदात को अंजाम दिया है और अब कहानी गढ़ रहे हैं.