मुजफ्फरनगर. एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है. जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से बाइक को ठोकर मारी. हादसे में मां-बाप और बेटा की सांसें थम गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- बदला ले रही सरकार! इस्तीफा वापस लेने के 13 दिन बाद भी IAS रिंकू सिंह को नहीं मिली पोस्टिंग, क्या शुभ मुहूर्त का इंतजार है?
बता दें कि घटना खतौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत केलावड़ा गांव के पास खतौली-फलावदा मार्ग पर उस वक्त घटी, जब मां-बाप और बेटा बाइक पर सवार होकर किसी काम से कही जा रहे थे. तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ठोकर मार दी. घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश यादव जी, आपकी बेचैनी अब… ओपी राजभर का सपा सुप्रीमो पर तीखा हमला, गंभीर आरोप लगाते हुए दे डाली नसीहत
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लेकिन तब तक तीनों की मौत हो गई थी. मृतकों की पहचान राजकुमार (55), उनकी पत्नी महेंद्री (53) और उनके बेटे सोनू सैनी (28) के रूप में हुई है. पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है. फरार चालक की तलाश की जा रही है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

