नोएडा. श्रमिकों के प्रदर्शन को लेकर अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तीखा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा, अगर माननीय मुख्यमंत्री जी नोएडा के मज़दूरों के आंदोलन को किसी की साज़िश बता रहे हैं तो एक सवाल जनता आपसे पूछ रही है कि अगर ये सच है तो आपकी खुफिया पुलिस क्या आपके साथ बंगाल प्रचार करने गई थी या वनस्पति की खोजबीन में लीन थी या उसके प्रभाव में.

इसे भी पढ़ें- बॉस, कर्मचारी और लड़ाई हक की! उग्र प्रदर्शन के बाद नोएडा में अधिकांश कंपनियां पड़ी ठप, पुलिस की हिरासत में 200 से अधिक लोग

मजदूरों के आंदोलन को नक्सलवाद के आरोप से बदनाम करने से पहले आप ये बताएं कि आपने ऐसा क्या किया है कि 10 सालों में ऐसे हालात बन गए. आप मजदूरों के जख़्मों पर मलहम नहीं लगा सकते तो न लगाएं, लेकिन उन ज़ख़्मों पर नमक तो न छिड़कें. भाजपाई कमीशनखोरी से जन्मी महंगाई के कारण परिवार वाले वैसे ही दुखी हैं. उसके ऊपर अवांछित दोषारोपण करने का जो पाप आप कर रहे हैं, वो घोर निंदनीय है.

इसे भी पढ़ें- अगर सरकार ने अनदेखी की तो… राकेश टिकैत की खुली चेतावनी, किसानों के मुद्दे पर दे दिया बड़ा बयान

आगे अखिलेश यादव ने कहा, इससे हालात बद से बदतर हो सकते हैं. अगर आपसे प्रदेश नहीं संभल रहा है तो ससम्मान इस गद्दी से उतरकर जाइए, नहीं तो जनता उतार देगी. भाजपाई ख़ुद तो अंतिम दौर के भ्रष्टाचार में आकंठ लिप्त हैं, इसीलिए न इनसे देश संभल रहा है, न प्रदेश.