नोएडा. उत्तर प्रदेश सरकार अब डिजिटल कंटेंट और क्रिएटिव टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़ा दांव खेलने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जेवर में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी के बीच अत्याधुनिक AVGC-XR (Animation, Visual Effects, Gaming, Comics और Extended Reality) पार्क विकसित किया जाएगा. सरकार की मंशा उत्तर प्रदेश को देश का सबसे बड़ा डिजिटल क्रिएटिव हब बनाना है.

इसे भी पढ़ें- अब PDA का मतलब ‘पीट देगा…बस्ती की घटना पर अखिलेश पर ओपी राजभर का निशाना, सपा के MY समीकरण को लेकर दिया बड़ा बयान

यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) इस परियोजना पर काम शुरू कर चुका है. यहां विश्वस्तरीय एनिमेशन स्टूडियो, वीएफएक्स लैब, गेम डेवलपमेंट सेंटर, मोशन कैप्चर स्टूडियो, वर्चुअल प्रोडक्शन यूनिट, एआई आधारित कंटेंट सेंटर, वीआर-एआर और एक्सआर लैब जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी.

सरकार का मानना है कि जेवर एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे नेटवर्क और फिल्म सिटी की निकटता इस पार्क को देश-विदेश की बड़ी टेक और मीडिया कंपनियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाएगी. इससे न सिर्फ निवेश बढ़ेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश में गेमिंग, एनिमेशन, डिजिटल मीडिया, एआई और सॉफ्टवेयर सेक्टर में हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.

इसे भी पढ़ें- अपनी नाकामी छिपाने की…अनुपूरक बजट पर शिवपाल यादव का योगी सरकार पर हमला, जानिए सपा नेता ने ऐसा क्या कहा?

यह पार्क स्टार्टअप्स, कंटेंट क्रिएटर्स और डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एकीकृत इकोसिस्टम के रूप में विकसित होगा. सरकार का लक्ष्य उत्तर प्रदेश को डिजिटल कंटेंट, गेमिंग और विजुअल इफेक्ट्स उद्योग का राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक केंद्र बनाना है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह परियोजना तय समय पर पूरी होती है तो जेवर सिर्फ एविएशन हब नहीं, बल्कि भारत के ‘डिजिटल हॉलीवुड’ के रूप में भी नई पहचान बना सकता है, जहां फिल्म, गेमिंग और अत्याधुनिक तकनीक का संगम देखने को मिलेगा.