लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरा होने पर भारतीय सेना को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ये ऑपरेशन ‘नए भारत’ के साहस का प्रतीक है। हमारे वीर जवानों का शौर्य, त्याग और तप ही भारत की अजेय शक्ति है। राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया को संदेश दिया है कि किसी भी सूरत में सुरक्षा, संप्रभुता, सम्मान से समझौता नहीं किया जाएगा।
सीएम योगी ने भारतीय सेना को दी बधाई
सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि 145 करोड़ भारत वासियों की एकजुटता, अदम्य इच्छाशक्ति, सशस्त्र सेनाओं के असाधारण पराक्रम और भारत की स्पष्ट नीति की गौरवशाली अभिव्यक्ति ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक वर्ष पूर्ण होने पर देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं भारतीय सेना के रणबांकुरों का हृदयतल से अभिनंदन। यह ऑपरेशन ‘नए भारत’ के आत्मविश्वास, साहस और निर्णायक नेतृत्व का सशक्त प्रतीक है।
READ MORE: UP Weather Today: यूपी में आंधी और बारिश, 40 जिलों में येलो अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
जवानों का शौर्य ही भारत की अजेय शक्ति
इसने विश्व को स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत अपनी सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान से कोई समझौता नहीं करता है। हमारे वीर जवानों का शौर्य, त्याग और तप ही भारत की अजेय शक्ति है। राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। यह विजयगाथा केवल इतिहास नहीं, भविष्य की प्रेरणा है। जय हिंद!
READ MORE: CM Yogi Daura: लखनऊ में स्वगणना कार्यक्रम, सहारनपुर जिले में जनसभा और 325 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
केशव मौर्य ने क्या कहा
वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के समस्त वीर जवानों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली सालगिरह पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं उनके अदम्य शौर्य को कोटि-कोटि नमन! मां भारती के वीर सपूतों ने पिछले साल आज ही के दिन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए सीमा पार आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर पूरी दुनिया को भारत की शक्ति, साहस और मजबूत संकल्प का परिचय कराया था। यह अभियान भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम, वीरता और मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च समर्पण का गौरवपूर्ण प्रतीक है।
पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल और मजबूत नेतृत्व में आज नया भारत आतंकवाद के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ खड़ा है। भारत अब हर आतंकी साजिश का मुंहतोड़ जवाब देना जानता है और राष्ट्र की सुरक्षा, संप्रभुता व अखंडता की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाने में सक्षम है। जय हिन्द!
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

