मुजफ्फरनगर। जिले के चरथावल थाना क्षेत्र में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
मुजफ्फरनगर पुलिस के अनुसार, ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी विकास शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि नामजद आरोपियों ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नीरज पुत्र नाथीराम और अनीत पुत्र देवेंद्र को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

