प्रयागराज. अच्छे दिन का वादा कर सत्ता हासिल करने वाली भाजपा सरकार में लोगों के अच्छे दिन तो नहीं आए, लेकिन बुरे दिन जरूर आ गए हैं, जिसकी तस्वीरें हर रोज सामने आ रही है. तस्वीरों में साफ दिखाई पड़ रहा है कि गैस सिलेंडर की किल्लत होने से लोग कई घंटे लंबी-लंबी लाइनें लगाकर खड़े हैं. यहां तक की सीएम योगी के गृहग्राम गोरखपुर के पीपीगंज में गैस सिलेंडर के लिए मारपीट तक हो गई. उसके बाद भी डिप्टी सीएम केशव मौर्य हैं कि मानने को तैयार नहीं है. तस्वीरों की हकीकत को झुठलाते हुए उल्टा विपक्ष के नेताओं को बाजा बजा देने की चेतावनी दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- पड़ गए न लेने के देने! लाठी से कूचकर युवक ने सांप को मारा, फरार आरोपी की तलाश में खाकी, मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

बता दें कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने प्रेसवार्ता कर गैस सिलेंडर के मुद्दे पर बयान दिया. उनका कहना है कि गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है. पहले प्रतिदिन 55 लाख सिलेंडर बुक होते थे, अब यह संख्या बढ़कर 75 लाख तक पहुंच रही है. विपक्ष के नेता केवल दुष्प्रचार करने का काम कर रहे हैं. वैश्विक संकट की घड़ी में देश के साथ खड़े होने के बजाय घटिया राजनीति कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- स्वजातीय माफियाओं और अपराधियों को…डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा मर्डर को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप

आगे केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को घेरते हुए कहा, ‘अफवाह गांधी’ और ‘अफवाह यादव’ विपक्ष के ये नेता केवल दुष्प्रचार कर रहे हैं, ताकि जनता में भ्रम और डर पैदा हो. आने वाले समय में अफवाह फैलाने वाले इन दोनों नेताओं का हम बाजा बजा देंगे. हालांकि, केशव प्रसाद मौर्य के गैस सिलेंडर वाले बयान के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. सवाल ये क्या हर रोज जो तस्वीरें सामने आ रही हैं वे झूठी है? क्या लोग फिजूल में लाइनें लगाकर खड़े हैं? इसका जवाब शायद न है.