रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. सिविल लाइन चौराहे से संचालित होने वाली डग्गामार बसों का आतंक बढ़ता जा रहा है. इन बसों के ड्राइवर और क्लीनर आए दिन नशे की हालत में रहते हैं और रोडवेज बसों पर बैठे यात्रियों को अपनी गाड़ी में बिठाने के लिए जबरदस्ती करते हैं. इनकी बेलगाम ड्राइविंग और रोडवेज बसों को बीच रास्ते में ओवरटेक करने की वजह से यात्रियों में भय का माहौल है, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें- ‘हां… मैं हूं असरवादी’, UP में ‘ब्राम्हणों’ को लेकर गरमाया सियासी पारा, सपा नेता ने पोस्टर के जरिए भाजपा पर साधा निशाना
बता दें कि इन डग्गामार बसों के चालक और परिचालक न केवल नशे में धुत रहते हैं, बल्कि वे रोडवेज बसों के यात्रियों को अपनी बसों में खींचने के लिए अभद्र व्यवहार भी करते हैं. रोडवेज बसों में अक्सर शिक्षक, महिलाएं और बच्चे यात्रा करते हैं, जो इन डग्गामार बसों की अराजकता से बेहद भयभीत हैं.
इसे भी पढ़ें- UP सरकार ने गुंडे पाल रखे हैं! बीच सड़क सरकारी गाड़ी खड़ी कर गुंडागर्दी, इनको ‘जीरो टॉलरेंस’ का पाठ पढ़ाना भूल गए क्या मुखिया जी?
यात्रियों का कहना है कि इन बसों की तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से ओवरटेक करने की आदत कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. हाल में सलोन बाईपास के पास एक घटना सामने आई, जहां एक डग्गामार बस ने रोडवेज बस को ओवरटेक किया और उसके ड्राइवर और क्लीनर के साथ बदतमीजी, गाली-गलौज और धमकी दी. इस घटना से रोडवेज बस में सवार यात्री और भी ज्यादा सहम गए. सलोन कोतवाल को इस घटना की सूचना फोन पर दी गई है.
इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री जी के पास झूठे दावों के… गोरखपुर में BJP नेता की हत्या पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, जानिए ऐसा क्या कहा?
यात्रियों और स्थानीय लोगों ने एआरटीओ रायबरेली से इस मामले की तत्काल जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि इन डग्गामार बसों पर लगाम नहीं लगाई गई, तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है. यह देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब संज्ञान लेता है?
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

