रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. जिले में शराब ठेकों पर एक बार फिर मनमानी का मामला सामने आया है. कोतवाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन स्थित जिला ग्राम उद्योग कार्यालय के बगल में संचालित मॉडल शॉप पर खुलेआम प्रिंटेड एमआरपी (MRP) से अधिक दाम पर शराब बेची जा रही है. एक उपभोक्ता ने इस पूरे खेल का वीडियो बनाकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इसे भी पढ़ें- UP में सुशासन’राज’ नहीं, सिर्फ ‘गुंडाराज’! सरेराह युवक पर आधा दर्जन गुंडों ने की अंधाधुंध फायरिंग, योगी जी यही है आपका जीरो टॉलरेंस?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मॉडल शॉप पर 310 रुपये एमआरपी वाली शराब की बोतल को दुकानदार द्वारा 320 रुपये में बेचा जा रहा था, यानी एमआरपी से पूरे 10 रुपये अधिक. एक उपभोक्ता ने इस गड़बड़ी को पकड़ते हुए मौके पर ही अपने मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी. वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दुकानदार बिना किसी झिझक के निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे वसूल रहा है.

जब उपभोक्ता ने दुकानदार से इस बारे में सवाल किया कि यदि रेट बढ़ाए गए हैं, तो दुकान पर बोर्ड लगाकर ग्राहकों को इसकी सूचना क्यों नहीं दी गई, तो दुकानदार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. उपभोक्ता ने ऑनलाइन पेमेंट के जरिए 320 रुपये का भुगतान किया और इस पूरे मामले को रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें- जो सरकार महिलाओं को… महिला आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार पर बोला हमला, जनगणना को लेकर दिया बड़ा बयान

जिले में शराब की दुकानों पर चल रही मनमानी नियमों को ताक पर रखकर उपभोक्ताओं से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं. आबकारी विभाग की निष्क्रियता पर भी सवाल उठ रहे है, इस वीडियो के सामने आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन इस मामले पर संज्ञान लेगा.