रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. कार सवार लोगों का हाल देखकर लोगों के बीच हड़कंप मच गया. घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘मैं सब कुछ हार गया हूं…’, 11वीं मंजिल से कूदकर प्रॉपर्टी डीलर ने दी जान, IPL मैच में लगाता था सट्टा
बता दें कि घटना नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेस-वे पर डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कटघर गांव के पास घटी है. प्रयागराज से मेरठ की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक का अचानक टायर फट गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर सामने चल रही कार से जा भिड़ा. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में जौनपुर के रहने वाले एक ही परिवार के तीन सदस्य मां-बाप और बेटा गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- सट्टेबाज BJP नेता गिरफ्तार, 100 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट मामले में एक्शन, 2027 चुनाव की कर रहा था तैयारी
वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और एक्सप्रेसवे की राहत-बचाव टीम तत्काल मौके पर पहुंची. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. डॉक्टरों के अनुसार, तीनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

