रायबरेली. जिले में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां डंपर और पिकअप के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही जान चली गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- सहेली, साजिश और डर्टी खेलः 10वीं की छात्रा को किसी बहाने से अपने घर ले गई उसकी दोस्त, भाई से कराया रेप, VIDEO बनाकर…

बता दें कि घटना बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस वक्त घटी, जब एक पिकअप जौनपुर से दिल्ली ओर जा रही थी. उसी दौरान गिट्टी ले जा रहे डंपर ने पिकअप को सामने से ठोकर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए. घटना में पिकअप सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना होता देख राहगीरों ने तत्काल हादसे की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- अजब UP की गजब कहानी! ग्रामीण ने बड़े धूमधाम से मनाया बकरियों का जन्मदिन, केक काटकर DJ पर जमकर किया डांस, VIDEO वायरल

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने पिकअप को ग्राइंडर से कटवाकर तीनों युवकों की लाश को बाहर निकलवाया और पीएम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान विपिन, अखिलेश सरोज और रोहित के रूप में हुई है. पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुट गई है. जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.