रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां दो बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.

इसे भी पढ़ें- जन्मदाता के साथ जिंदगी खत्मः सांड के हमले में पिता की गई जान, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बेटी का भी साथ करना पड़ा अंतिम संस्कार…

बता दें कि भदोखर थाना क्षेत्र के मेजरगंज कलसहा गांव के पास घटना घटी है. जहां 2 बाइकों के बीच टक्कर हुई. घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइक सवार युवकों को गंभीर अवस्था में अस्पताल भिजवाया.

इसे भी पढ़ें- बीवी के लिए जानलेवा कदम..! पुल से युवक ने गंगा नदी में लगाई छलांग, नजारा देख चीख पड़े लोग, फिर जो हुआ…

बताया है जा रहा कि दोनों युवक तेज गति से बाइक चला रहे थे, जिसके कारण यह भीषण टक्कर हुई. दोनों बाइकों को पुलिस ने जब्त कर लिया है. मृतकों की लाश को पीएम के लिए भेजा है. दोनों मृतक स्थानीय बताए जा रहे हैं. घटना की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- अब नहीं छोड़ेगी UP पुलिस! आदर्श कोल्ड स्टोरेज मामले में हिरासत में लिए गए सपा नेता अंसार अहमद, 4 लोगों की हुई है मौत