रायबरेली। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले हलवाई की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से मौके पर कोहराम मच गया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
कारीगर की करंट लगने से मौत
यह पूरा मामला जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र का है। जहां, स्थित प्रताप पैलेस रेस्टोरेंट में काम करने वाले हलवाई की करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया कि अजय प्रजापति मोबाइल चार्ज करने के लिए बोर्ड में चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आ और बुरी तरह झुलस गया।
READ MORE: लखनऊ अग्निकांड : SIT के रेडार में LDA के 100 से ज्यादा अधिकारी, निकाली जा रही जानकारी
भोजन बनाने का काम करता था मृतक
आस-पास मौजूद लोगों ने जैसे तैसे करके उसे बचाया और आनन फानन में लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एडमिट कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय प्रजापति के रूप में हुई है, जो पिछले आठ सालों से प्रताप पैलेस रेस्टोरेंट में भोजन बनाने का काम कर रहे थे।
READ MORE: कुछ तो गड़बड़ है! 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, बिना सूचना करने जा रहे थे अंतिम संस्कार, पुलिस ने रोका
छानबीन में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही रायबरेली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। रेस्टोरेंट संचालक और वहां काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच चल रही है।

