मथुरा। वृंदावन में दो महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजनों की घोषणा की गई है। 28 फरवरी से 2 मार्च तक चलने वाला पहला आयोजन श्रीचैतन्य महाप्रभु चरित्र कथा है, जो वैजयंती आश्रम, ज्ञान गुर्दरी में होगा। यह आयोजन सुबह 11 बजे से 1 बजे तक चलता है ।

दूसरा आयोजन दीक्षा समारोह है, जो 2 मार्च को प्रातः 8 बजे से वैजयंती आश्रम, ज्ञान गुड़री में होगा। इस समारोह में मन्माधव गौड़ेश्वर वैष्णवाचार्य पुंडरीक गोस्वामी जी महाराज द्वारा दीक्षा दी जाएगी।ऐसे धार्मिक आयोजनों की प्रतीक्षा सनातनी भक्तों को हमेशा हुआ करती है।

READ MORE: यही है सबका साथ, सबका विकास? भाजपा सरकार पर मनरेगा जॉब कार्ड धारकों का 85 करोड़ रुपये बकाया, कांग्रेस ने साधा निशाना

वैष्णव पोशाक में आने का अनुरोध

सभी भक्तजनों से इस आयोजन मे सम्मिलित होने का आग्रह किया जा रहा है। इन आयोजनों में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं से वैष्णव पोशाक में आने और दीक्षा के पूर्व व्रत धारण करने का अनुरोध किया गया है।