वाराणसी। सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर है। आज सीएम के दौरे का दूसरा दिन है। योगी आदित्यनाथ आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। साथ ही कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे। उसके बाद सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा
सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम सर्किट हाउस में कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में गतिमान विकास परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर निर्धारित समय पूर्ण करें। योगी ने सख्त लहजे में कहा कि सारी परियोजनाएं समय से पूर्ण हो इसके लिए प्लान बनाए ताकि आम जनता उससे शीघ्र लाभान्वित हो।
READ MORE : UP Rain Alert : उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं हो
सीएम योगी ने आगे कहा कि विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बारिश को लेकर उन्होंने कहा कि हर हालत में प्राथमिकता के साथ शत- प्रतिशत नालों एवं नालियों की सफाई सुनिश्चित होनी चाहिए। जिससे बरसात के दिनों में जलजमाव जैसी स्थिति न बने। योगी ने कानून व्यवस्था को मजबूत किए जाने के साथ ही आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता पर शीघ्र समाधान किए जाने को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए।

