कासगंज। जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। एक साथ पांच शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पति-पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

यह पूरा मामला जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र का है। जहां एक परिवार के पांच लोगों का शव मिला है। आशंका जताई जा रहा है कि दंपति ने पहले तीनों बच्चों को मौत के घाट उतारा। फिर पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही एसपी, पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची।

READ MORE: ये हादसा है या फिर हत्या? नहर में उतराती मिली बुजुर्ग की लाश, इलाके में फैली सनसनी, मौत की वजह खंगाल रही खाकी

तीन दिन से बन्द था घर

पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि घर पिछले तीन दिन से बंद था। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।